किसान गोष्टी का आयोजन
एस जी. टी. यूनिवर्सिटी, गुडगाँव के कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि स्नातक कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्रों ने जिला के गांव मकड़ौला में दिनांक 2 नवंबर 2021 को एक किसान गोष्टी का आयोजन “रबी फसलों और सब्जियों में बीजोपचार एवं पौध संरक्षण” पर किया गया। जिसमे लगभग 70 किसानो ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय की कीट वैज्ञानिक डॉ मीनाक्षी ने गेहूं एवं सरसो के बीज उपचार के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने बताया की 40 किलो. गेहूं के बीज को 60 मिली. क्लोरोपारिफास 20. सी. या 200 मीली. इथियान/ फासमाइट 50 ई. सी. से उपचारित करे। इन कीटनाशक में से किसी एक को पानी में मिलाकर 2 लीटर घोल बना ले और बीज में अच्छे से मिलाएं। गेहू की पत्तियों की कांगियारी एवं करनाल बंट से बचाने के लिये प्रति किलोग्राम बीज में दो ग्राम टेब्यूकोनाज़ोल (रैक्सल 2 डी एस ) की दर से बीज उपचार करें।
इसी विश्वविद्यालय की डॉ पूजा पंत ने मल्टी लेयर फार्मिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए किसानो को देशी के साथ साथ विदेशी सब्जियों जैसे की लैट्स, सैलरी, चाइनीज़ कैबेज की खेती वैज्ञानिक ढंग से करने की सलाह दी।
कार्यक्रम 11:30 बजे शुरू हुआ और इसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच श्री जयपाल सिंह ने की। मंच का संचालन डॉ मंजीत सिंह ने किया। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। और किसानो की समस्याओ का समाधान किया।